Site icon Khabribox

सावधान: इस देश में मिला नया कोरोनावायरस, वैज्ञानिकों ने जारी की यह चेतावनी

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया अभी COVID-19 से संभल ही रही थी कि वैज्ञानिकों ने एक नई चेतावनी जारी की हैं।

इस वायरस का खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिकों ने थाईलैंड में एक और नए कोरोनावायरस की खोज की है। टोक्यो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर केई सातो और उनकी टीम ने इसे हॉर्सशू चमगादड़ों में पाया है। इस शोध के परिणाम 6 मई, 2026 को प्रसिद्ध पत्रिका ‘सेल’ (Cell) में प्रकाशित हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया वायरस आनुवंशिक रूप से COVID-19 फैलाने वाले वायरस के ‘क्लेड B’ समूह से संबंधित है और इंसानी कोशिकाओं (ACE2 रिसेप्टर्स) से जुड़ने की क्षमता रखता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह वायरस फिलहाल बहुत तेज़ी से नहीं फैलता और जानवरों पर किए गए परीक्षणों में भी यह प्रभावी साबित नहीं हुआ है। राहत की बात यह है कि वर्तमान COVID-19 टीके और दवाएं इस नए वायरस के खिलाफ भी प्रभावी पाई गई हैं।

Exit mobile version