Site icon Khabribox

सावधान: यूजर्स रहें अलर्ट, फोन में 9 दबाते ही खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, न करें यह गलती

आज के समय में आनलाइन चीजों की डिमांड काफी बढ़ गई है। युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों में इसका काफी क्रेज बना हुआ है। आनलाइन चीजों के बढ़ते समय में साइबर क्राइम में भी इजाफा हुआ है। जिसमें सावधान रहना बेहद जरुरी है।

साइबर ठगों का बढ़ता जाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए कूरियर कंपनी FedEx ने यूजर्स को अलर्ट रहने की सलाह दी है। कूरियर कंपनी FedEx ने यूजर्स को इस तरह के स्कैम्स से बेहद सावधान रहने के लिए कहा है। साइबर क्रिमिनल्स फोन कॉल से भी यूजर्स को चूना लगा रहे हैं। जिसमें जालसाज यूजर्स को FedEx के कस्टमर केयर से कनेक्ट होने के लिए फोन पर 9 दबाने के लिए कहते हैं। यहीं से स्कैम को अंजाम दिया जाता है। स्कैम में हैकर AI का भी पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

Exit mobile version