Site icon Khabribox

ऑपरेशन चक्र-V के तहत CBI की बड़ी कार्रवाई, 700 से ज़्यादा ब्रांचों में मिले 8 लाख से ज्यादा फर्जी अकाउंट, किया चौंकाने वाला खुलासा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट मामलों में बड़ा एक्शन लिया है।

सीबीआई का बड़ा एक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत यह कार्यवाही की। जिसमें राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुल 42 ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। यह छापेमारी उन जगहों में की गई, जहां लोग फर्जी बैंक खातों के जरिए लोगों से ठगी कर रहे थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम के लिए किया जा रहा था। साथ ही जरूरी सबूत भी जुटाए हैं।

इतने लोगों की हुई गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने इस मामले की शुरुआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया कि देशभर की अलग-अलग बैंकों की 700 से ज़्यादा ब्रांचों में करीब 8.5 लाख फर्जी अकाउंट खोले गए हैं। यह खाते बिना KYC किए, बिना वैध कागजों और बिना किसी जांच के खोले गए। इन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में ठगे गए पैसों को ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक CBI के मुताबिक, इन खातों को खोलने में कुछ बैंक अफसरों, एजेंटों, बैंक कॉरेस्पॉन्डेंट्स, बिचौलियों और e-Mitra जैसी सर्विस से जुड़े लोगों ने मिलकर साइबर ठगों की मदद की है। ये सभी कमीशन लेकर फर्जी साढ़े आठ लाख अकाउंट खुलवाने में शामिल थे। CBI ने इस पूरे नेटवर्क की जांच शुरू करते हुए एक एफआईआर दर्ज की है। इसमें IPC, BNS और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें एजेंट, अकाउंट होल्डर, बैंक से जुड़े लोग और बिचौलिए शामिल है।

Exit mobile version