Site icon Khabribox

CBSE Board 12th result: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया, लड़कियों का पास प्रतिशत रहा ज्यादा

बोर्ड के छात्र छात्राओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।

जारी हुआ रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन से 12वीं के पेपर देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2024 का 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा।

देखें वेबसाइट

इसके लिए छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।

Exit mobile version