Site icon Khabribox

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन में गलती पर लगेगा ब्रेक, 21 अक्टूबर से पहले जांच लें डिटेल्स

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक जरूरी अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन डिटेल्स पूरी तरह त्रुटिरहित बनाकर 21 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से जमा करें। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि एक बार लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) और रजिस्ट्रेशन डेटा जमा हो जाने के बाद रिकॉर्ड में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति आसानी से नहीं दी जाएगी।


​स्कूलों के लिए मुख्य दिशा-निर्देश

​सीबीएसई ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों और परीक्षा प्रभारियों को निम्नलिखित बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने को कहा है जिसमें
• ​सख्त वेरिफिकेशन: स्कूल प्रशासन छात्र का नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि का मिलान आधिकारिक एडमिशन रजिस्टर तथा पहचान पत्रों से अनिवार्य रूप से करे।
• ​विषय कोड की जांच: छात्र द्वारा चुने गए विषयों और उनके संबंधित कोड की अंतिम सबमिशन से पहले दोबारा जांच की जाए।
• ​डेडलाइन का पालन: 21 अक्टूबर की अंतिम तिथि के बाद सीबीएसई पोर्टल पर नया डेटा स्वीकार नहीं किया जाएगा। देरी होने पर भारी विलंब शुल्क (लेट फीस) या पेनल्टी लगाई जा सकती है।


​छात्रों और अभिभावकों को सलाह

​सीबीएसई ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि जब स्कूल प्रशासन उन्हें विवरण जांचने के लिए बुलाए, तो वे सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें।
​साथ ही स्कूल अधिकारियों को सूचित करें ताकि 21 अक्टूबर से पहले रिकॉर्ड सुधारा जा सके। अभिभावकों के सत्यापन के बाद ही फाइनल डेटा सीबीएसई पोर्टल पर लॉक किया जाएगा।

Exit mobile version