देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने अफिलिएशन बाय-लॉज 2018 में एक जरूरी बदलाव किया है।
जरूरी बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बदलाव के साथ अब CBSE से संबद्ध सभी स्कूलों को स्कूल परिसर में हाई रेजोल्यूशन CCTV कैमरे लगाने जरुरी होंगे। जिनमें ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी होगी। बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और मानसिक-सामाजिक भलाई को प्राथमिकता देना है।
दिए यह निर्देश
रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE ने निर्देश दिए है कि CCTV कैमरे स्कूल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स, कॉरिडोर, सीढ़ियां, सभी क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर रूम, प्लेग्राउंड और अन्य सामान्य क्षेत्रों में जरूर लगाए जाने चाहिए। केवल टॉयलेट और वॉशरूम को इससे बाहर रखा गया है। इन कैमरों में रीयल टाइम रिकॉर्डिंग की सुविधा होनी चाहिए और कम से कम 15 दिन की फुटेज स्टोर करने वाला स्टोरेज डिवाइस भी जरूर हो। साथ ही इस रिकॉर्डिंग का कम से कम 15 दिन का बैकअप रखा जाए ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी इसे देख सकें।