जरूरी अपडेट: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र के लिए अपनी पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं के तहत आयोजित की गई री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और री-चेकिंग (सत्यापन) की प्रक्रिया के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
जारी किया परिणाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस साल अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया था। इस परिणाम के जारी होने से उन हजारों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों और विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए अपने संशोधित और अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे थे। छात्र अपने संशोधित नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम पूरी तरह से पारदर्शी और त्रुटिहीन व्यवस्था के तहत तैयार किए गए हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए री-इवैल्यूएशन/री-चेकिंग रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। आपका संशोधित परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।