Site icon Khabribox

CBSE का बड़ा ऐलान, 10वीं के विद्यार्थियों के लिए दो बार आयोजित होगी परीक्षा, रह होगा अनिवार्य

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सीबीएसई ने बड़ा ऐलान किया है।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने घोषणा की है कि वर्ष 2026 से दसवीं में दो बार परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें बोर्ड ने घोषणा की है। पहली परीक्षा फरवरी में आयोजित होगी। जिसका रिजल्ट अप्रैल में जारी होगा। दूसरी बार परीक्षा मई के मध्य में आयोजित होगी। दूसरी परीक्षा का रिजल्ट जून तक आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

दो बार होगी परीक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई ने नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड परीक्षा का दवाब कम करने के लिए ये फैसला लिया है। जिसके तहत कोई भी छात्र साल में दो बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे सकता है। पहली परीक्षा अनिवार्य होगी तो वहीं दूसरी परीक्षा स्वैच्छिक होगी। पहली बोर्ड परीक्षा में पास, फेल और कंपार्टमेंट लाने वाले छात्र कुल 3 विषयों में दूसरी बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। बताया कि अगर किसी छात्र का दूसरी बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन पहले से भी खराब रहता है तो पहली बोर्ड परीक्षा के नंबर ही लागू किए जाएंगे।

Exit mobile version