Site icon Khabribox

चमोली: दो सप्ताह से लापता युवक का अलकनंदा नदी में मिला शव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ चमोली जिले के दशोली विकास खंड के धारकोट गांव से दो सप्ताह से लापता चल रहे युवक का आज शव मिलने से हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी पुलिस-

युवक का शव सोमवार को कालेश्वर के निकट अलकनंदा नदी में मिला है। युवक के लापता होने पर परिजनों ने बीती 21 मार्च को नंदप्रयाग पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आज यहां पुलिस को ग्रामीणों ने अलकनंदा नदी के बीच में पत्थरों के बीच एक शव के होने की सूचना दी। शव की पहचान चमोली के धारकोट गांव निवासी विनोद सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version