Site icon Khabribox

चमोली: जिलाधिकारी ने 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश किया घोषित


चमोली जिले में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।

स्थानीय अवकाश घोषित-

चमोली जिलाअधिकारी हिमांशु खुराना ने 20 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। चमोली जिले में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक गोचर मेला 18 नवंबर को आयोजित होता है। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते मेला स्थगित है। जिसके चलते 18 नवंबर को घोषित अवकाश के स्थान पर स्थानीय लोगो की आस्था को देखते हुए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के मौके पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Exit mobile version