Site icon Khabribox

चमोली: यहां गौशाला में लगी आग, 4 मवेशियों की आग की चपेट में आने से मौत


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक के करछौं गांव में आज अचानक आग लग गयी।

4 मवेशियों की मौत-

आज बुद्धि सिंह फरस्वाण पुत्र इंदर सिंह के गौशाले में अचानक आग लग गयी । जिसमें गौशाला जलकर खाक हो गयी है। इस घटना में गौशाला में बंधे चार मवेशी जल कर मर गए हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व की टीम ने गांव में पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि यह आग अचानक लग गयी। यह आग कैसे लगी, इन कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version