Site icon Khabribox

चमोली: यहां गोशाला में लगी आग, 47 बकरियों की मौत, आग की लपटों में बकरी पालक भी झूलसा

चमोली जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ देवाल विकासखंड के बेराधार गांव में तड़के गोशाला में आग लग गई। इस हादसे में 47 बकरियों की जलकर मौत हो गई।

गौशाला में लगी आग-

जानकारी के अनुसार भेड़ पालक बेराधार गांव निवासी महिपाल सिंह (76 वर्ष) पुत्र शेर सिंह गोशाला में आग जलाकर सो गया था। शायद तभी अंदर आग फैल गई थी। जिसमें गोशाला के अंदर की 47 बकरियां जल कर मर गई। इस दौरान बकरी पालक भी झुलस गया। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला।

Exit mobile version