चम्पावत से जुड़ी खबर सामने आई है। शिमला से टनकपुर जा रही बस में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। पीड़ित को रोडवेज बस चालक ने अस्पताल में भर्ती कराया।
जहर खुरानी के शिकार तेजू की हालत अब खतरे से बाहर
शुक्रवार को रोडवेज बस संख्या uk o74434 में शिमला से बैठे नेपाली मूल के व्यक्ति तेजू राना पुत्र वीर राना निवासी ग्राम मटखा प्यूवान नेपाल को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। रोडवेज बस चालक ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया की जहर खुरानी के शिकार तेजू की हालत अब खतरे से बाहर है।