Site icon Khabribox

चम्पावत: चट्टानी रास्ते से गिरा युवक, मौत, परिवार में मचा कोहराम


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ चंपावत में कालीमठ गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक की चट्टानी रास्ते से गिरकर मौत हो गई है।

जांच में जुटी पुलिस-

जानकारी के अनुसार युवक प्रबल लाल (30) पुत्र स्व. जंतरी लाल, गांव के दीपक कुमार के साथ किसी काम से अस्पताल गया था। वापसी मे वह पैदल ही घर जाने की बात कहकर बाइक से उतर गया। कालीमठ से तीन किमी पहले घपली पुल के समीप वह अचानक रास्ते से नीचे खाई में जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। पुलिस और डीडीआरफ की टीम ने खाई से युवक का शव बरामद किया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version