Site icon Khabribox

चंपावत उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, देखें लिस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने चम्पावत उपचुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी गई है।

लिस्ट में यह नाम शामिल-

जिसमें इस सूची में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड़ा, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक व रणदीप सिंह सुरजेवाल और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हैं।

Exit mobile version