Site icon Khabribox

चम्पावत: देवीधुरा में अराजक तत्वों ने कार का शीशा तोड़ा, अराजक तत्वों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

चंपावत जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। देवीधुरा के पाटी में शनिवार रात अराजक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी टैक्सी कार का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित वाहन स्वामी ध्यान सिंह ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने अराजक तत्वों को पकड़ कर कार्रवाही करने की मांग की

वाहन स्वामी ध्यान सिंह मेहरा ने बताया कि शनिवार को उन्होंने ने अपनी अल्टो कार वाहन संख्या UK04TB 0692 को अपने घर के पास खड़ा किया था। रात में अराजक तत्वों ने वाहन के मुख्य शीशे को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। उन्होंने ने बताया कि वो इसी वाहन से अपनी आजीविका चलाते हैं। पीड़ित ने अराजक तत्वों को पकड़ कर कार्रवाही करने की मांग की है।

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्यवाही

वहीं पाटी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version