Site icon Khabribox

चम्पावत: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने उपचुनाव के लिए कराया नामांकन

चम्पावत विधानसभा में आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने बुधवार को तहसील में नामांकन कराया। यहां उन्होंने दो सेट में नामांकन कराया। उनके प्रस्तावक पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, आशा देवी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विमल पांडेय रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है

बता दें कि  निर्मला को कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। अब तक भाजपा कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।

ये रहे मौजूद

कांग्रेस पार्टी के नामांकन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करणशन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version