Site icon Khabribox

चंपावत: डीएम ने  जिला अस्पताल का किया निरीक्षण दिए ये निर्देश

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला अस्पताल के पहुंच मार्ग में डामरीकरण के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में सौंदर्यीकरण के कार्य करने को कहा।

मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए बैंच लगाने के निर्देश

डीएम ने अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए बैंच लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल ने बताया कि अगले दो माह में अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगा दी जाएगी। डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान पीएमएस डॉ.एचएस ऐरी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अभियंता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version