Site icon Khabribox

चम्पावत: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने गटका विषाक्त पदार्थ, हायर सेंटर रेफर

चंपावत जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां टनकपुर में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

महिला को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह छीनीगोठ निवासी 36 वर्षीय तारा धामी पत्नी प्रेम सिंह धामी ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला के विषाक्त पदार्थ का सेवन करता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला को तुंरत उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर

डॉ. उमर ने बताया कि महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। बताया कि महिला की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Exit mobile version