Site icon Khabribox

चंपावत: लगभग 06 लाख रू0 की चुनाव प्रचार सामग्री बरामद

थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस तथा स्थैतिक निगरानी टीम (SST- Static Surveillance Team) द्वारा जगपूड़ा बैरीयर बनबसा के पास से वाहन संख्या UP14HT-1748 पीकप जो खटीमा से लोहाघाट जा रही थी में 21 बोरों में भरकर जनपद में लायी जा रही लगभग 06 लाख रू0 की चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की गयी ।

चुनाव प्रचार सामग्री के सम्बन्ध में वैध बिल/अनुमति मांगने वह पर कोई दस्तावेज/बिल/अनुमति नही दिखा पाया

वाहन चालक से उक्त चुनाव प्रचार सामग्री के सम्बन्ध में वैध बिल/अनुमति मांगने वह पर कोई दस्तावेज/बिल/अनुमति नही दिखा पाया । अतः उक्त बरामदा चुनाव प्रचार सामग्री को वर्तमान में प्रचलित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव प्रचार सामग्री को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।

SST व पुलिस टीम-

01-श्री दीप चन्द्र काण्डपाल मजिस्ट्रेट SST
02-HCP योगेन्द्र दत्त
03- कानि0 भुवन लाल
04-कानि0 कपूर पाल
05-कानि0 सुरेन्द्र सिंह
06- HG मनोज गहतोड़ी

Exit mobile version