Site icon Khabribox

चंपावत: जंगल घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौत


उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। वही चंपावत से करीब दस किमी दूर चम्पावत रेंज के ही रिख्वाड़ी के जंगल में गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है।

क्षेत्र में फैली दहशत-

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर नघान गांव निवासी महिला चंद्रा जोशी (26) पत्नी चूंणामणी जोशी गांव की ही दिव्यांग नंदा देवी पत्नी कमल बिनवाल के साथ चारा लेने जंगल गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया और उसे अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा है। वही स्थानीय लोगों ने पीडि़त परिवार को तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Exit mobile version