Site icon Khabribox

चंपावत: साइबर ठगी के शिकार हुए कोतवाली प्रभारी, 2 लाख 59 हजार रुपये की हुई ठगी


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। साइबर ठगी के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला चंपावत से सामने आया है।

जमीन के नाम पर ठगी-

जहां चंपावत के कोतवाली प्रभारी से दो लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर दी।

चंपावत कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी ने वर्ष 2010 में हरिद्वार रोड स्थित एक आवासीय भूमि राजपाल सिंह से खरीदी थी। तब राजपाल सिंह ने बताया था कि जमीन ब्राह्मणवाला निवासी सलीम के नाम पर है, जिसने पावर आफ अटार्नी उसके नाम पर ट्रांसफर करवाई है। जमीन का सौदा राजपाल सिंह उसकी पत्नी पदमा व बेटे अंकित ने किया था।

मुकदमा दर्ज-

इस मामले में देहरादून शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version