Site icon Khabribox

चंपावत: पुलिस की बड़ा एक्शन, कुख्यात नशा तस्कर अभिषेक ओली PIT NDPS एक्ट में निरुद्ध, भेजा गया जेल

चंपावत: उत्तराखंड के सीमांत जनपद चंपावत में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के सख्त निर्देशों के बाद, लोहाघाट क्षेत्र के एक अभ्यस्त नशा तस्कर को PIT NDPS एक्ट के तहत निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने भेजा जेल

​नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी रेखा यादव ने सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में लोहाघाट के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने अभिषेक ओली (पुत्र रमेश चंद्र ओली, निवासी मीना बाजार, लोहाघाट) के खिलाफ एक विस्तृत डोजियर तैयार किया था। पुलिस द्वारा अभिषेक ओली के नशा तस्करी के पुराने इतिहास और समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए उसके विरुद्ध PIT NDPS Act 1988 के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव सचिव गृह, उत्तराखंड शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव की गंभीरता को देखते हुए सचिव गृह, उत्तराखंड शासन ने अधिनियम की धारा 3(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभिषेक ओली को तत्काल प्रभाव से निरुद्ध करने के आदेश जारी किए। शासन से आदेश मिलते ही लोहाघाट पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अल्मोड़ा जिला कारागार में किया गया निरुद्ध

​गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए पुलिस ने आरोपी अभिषेक ओली को जिला कारागार अल्मोड़ा भेज दिया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जनपद के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Exit mobile version