Site icon Khabribox

चंपावत: स्वाला सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई से SDRF ने निकाला युवक का शव, 4 लोग सुरक्षित

​चंपावत: स्वाला क्षेत्र के पास टनकपुर रोड पर रविवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 150 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला।
​
एसडीआरएफ ने निकाला शव

मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 29 नवंबर 2026 को स्वाला के समीप एक महिंद्रा XUV300 कार (UP32MC7924) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 से 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी और एक पेड़ पर अटक गई। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से चार यात्री किसी तरह वाहन से सुरक्षित बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचने में सफल रहे, जबकि एक व्यक्ति वाहन से छिटककर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
​घटना की जानकारी मिलते ही SDRF पोस्ट चंपावत से उप निरीक्षक प्रेम उपरारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर खाई में सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। जवानों ने दुर्गम व गहरी खाई में उतरकर काफी मशक्कत के बाद गिरे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया।

मृतक का विवरण

​मृतक की पहचान अजीत कुशवाहा पुत्र आनंद कुशवाहा, निवासी गोंडा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद शव को आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Exit mobile version