Site icon Khabribox

चम्पावत: 6.75 स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

चम्पावत जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों को 6.75 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। टैक्सी सवार दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 हजार रुपए की नकदी भी पकड़ी गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों के कब्जे से 6.75 स्मैक बरामद

एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनुज बोरा निवासी मल्ली चौकी फुंगर के कब्जे से 5.50 ग्राम व प्रकाश अमखोलिया निवासी नगरगांव चम्पावत से 1.25 ग्राम स्मैक व 20 हजार रुपए नकद बरामद किए।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नानकमत्ता क्षेत्र से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर लोहाघाट व चम्पावत क्षेत्र में ऊंचे दाम में बेचने की फिराक में थे।

शामिल रहे

पुलिस टीम में एसआई ललित पांडे, निर्मल लटवाल, कांस्टेबल नवीन कुमार, जीवन सौन, दुर्गा नाथ, संदीप पुंडीर, जीवन कुमार रहे।

Exit mobile version