Site icon Khabribox

चंपावत: अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

चंपावत से जुड़ी खबर सामने आई है। टनकपुर चम्पावत नेशनल हाईवे में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में लोहाघाट निवासी दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा कार

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लोहाघाट से टनकपुर को आ रही कार संख्या यूके 03 बी 7223 ककराली गेट के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों बजरंगबली वार्ड, लोहाघाट निवासी 26 वर्षीय शिवम पुनेठा पुत्र बसंत बल्लभ पुनेठा और 25 वर्षीय भुवन सिंह ढेक पुत्र हयात सिंह ढेक बुरी तरह से घायल हो गए। ‌

घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

डॉ.उमर ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

Exit mobile version