चंपावत: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने चंपावत परिसर का भ्रमण कर वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
निर्माण कार्यों की समीक्षा और दिए यह निर्देश
इस मौके पर भ्रमण के दौरान कुलपति ने निर्माणाधीन भवनों और परिसर की चारदीवारी के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता (Quality) के साथ कोई समझौता न किया जाए। साथ ही कहा कि तय समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के लिए काम में तेजी लाई जाए। कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्तावित योजनाओं का विस्तृत प्रस्ताव (DPR) जल्द से जल्द तैयार किया जाए। कुलपति ने कहा कि परिसर का विस्तार और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण हमारी प्राथमिकता है, ताकि छात्रों को पठन-पाठन का बेहतर वातावरण मिल सके।
रहें उपस्थित
कुलपति के इस निरीक्षण दौरे के दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासनिक बारीकियों और निर्माण कार्यों की तकनीकी प्रगति पर अपनी रिपोर्ट साझा की। इस अवसर पर चंपावत परिसर के शिक्षक डॉ. रविशंकर जोशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिनसे कुलपति ने परिसर की शैक्षणिक गतिविधियों और बुनियादी सुविधाओं पर भी संवाद किया।