Site icon Khabribox

चंपावत: स्नान के दौरान सरयू नदी में बहा युवक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत में नदी में डूबने से युवक की मौत हो गयी।

परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार तोली गांव का बीस वर्षीय सागर बिष्ट असंतुलित होकर नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को नदी से बाहर निकल गया और उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अग्निवीर की तैयारी कर रहा था।

Exit mobile version