Site icon Khabribox

चंपावत: भाजपा पर जमकर बरसे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर, बोले, भाजपा ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाला

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर के लोहाघाट पंहुचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने आने वाले चुनाव में एकजुट होने का संदेश दिया।

भाजपा पर जमकर बरसे प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर

रविवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चिराज फर्त्याल की अध्यक्षता और भुवन चौबे के संचालन में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनकी लड़ाई लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को बचाना है। प्रदेश की सरकार ईडीआई, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। सीएम अपनी शक्तियों का प्रयोग करके अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। अध्यक्ष ने कहा कि महिला सुरक्षा खतरे में है, युवाओं का भविष्य अंधकार में है। लगातार भर्ती घोटालों की वजह से युवाओं को बेरोजगार छोड़ दिया है। लगातार महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा वर्ग ने इस समय प्रदेश सरकार को बैकफूट में लाने का कार्य किया है। जिसका असर लोकसभा चुनाव में दिखेगा। भुल्लर ने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रणनीति के तहत आने वाले चुनाव की तैयारी करने की अपील की।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, सूरज मिश्रा,शैलेन्द्र राय, डॉ. महेश ढेक,चांद बोहरा,अशोक गंगोला,प्रकाश माहरा, अभिषेक गंगोला, नानू बोहरा,अंकित भट्ट, गौरव महारा, नितिन फर्त्याल,पवन फर्त्याल,प्रवीन माहरा, विकास माहरा,लोकेश पांडेय,हिमांशु फर्त्याल, सागर माहरा, अशोक करायत,पवन करायत, अमित देव, साहिल,पंकज दत्ता आदि मौजद रहे।

Exit mobile version