Site icon Khabribox

चंपावत के युवक की दुबई में हुई मौत, रविवार को दिल्ली पहुंचेगा शव

चम्पावत के एक युवक की दुबई में मौत होने की खबर सामने आई है। मौत की खबर मृतक के गांव पहुंचने के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवक का शव रविवार को दिल्ली पहुंच जाएगा।

हार्टअटैक से हुआ निधन

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चंपावत निवासी दीवान सिंह कठायत(32) दुबई में एक कंपनी में कार्य करते थे। शुक्रवार रात 11 बजे दीवान सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दीवान के छोटे भाई मन्नू कठायत चौड़ा राजपुरा के प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि दीवान का शव रविवार को दिल्ली पहुंचेगा।

Exit mobile version