Site icon Khabribox

उत्तराखंड पुलिस का बदला ध्येय वाक्य, अब हुआ ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’, 6 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अनावरण

​
उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस का पुराना ध्येय वाक्य ‘मित्रता सेवा सुरक्षा’ बदल गया है। पुलिस विभाग ने अपना नया ध्येय वाक्य संस्कृत के तीन शब्दों—‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ को बनाया है।

लोगो में बदलाव


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही 26 साल बाद उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक लोगो भी बदल दिया गया है। नए लोगो में शौर्य के प्रतीक ‘लॉरेल रीथ’ (तेज पत्ते की माला) के बीच में हिमालय और नदी का चित्र बनाया गया है। लोगो में लाल और नीले रंग को शामिल करते हुए नया ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ तैयार कर लिया गया है। पुलिस लाइन देहरादून के स्टेडियम की दीवार पर नया लोगो पेंट कर दिया गया है। राष्ट्रपति पुलिस कलर और नए लोगो तथा ध्येय वाक्य का औपचारिक अनावरण करने के लिए 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून आ रहे हैं।
​
जानें किस समिति ने तैयार किया नया स्वरूप

​रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उत्तराखंड पुलिस को ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। इसे डिजाइन करने के लिए आईजी विम्मी सचदेवा के नेतृत्व में एक विशेष समिति का गठन किया गया था। इस समिति पर राष्ट्रपति पुलिस कलर के साथ-साथ लोगो, बेल्ट, आर्म बैज आदि के डिजाइन को फाइनल करने की जिम्मेदारी थी, जिसे समिति ने पूरा कर लिया है।
​

Exit mobile version