Site icon Khabribox

अयोध्या रेलवे स्टेशन और अयोध्या एयरपोर्ट का बदला नाम, अब कहलाएंगे यह नाम, आज पीएम करेंगे उद्घाटन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक जरूरी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अब बदल गया है।

रेलवे स्टेशन का बदला नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है। आज 30 दिसंबर को पीएम अयोध्या में नए एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या को हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस संबंध में कुछ दिन पहले अयोध्या से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार (27 दिसंबर) को एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा अयोध्या एयरपोर्ट को ‘महर्षि वाल्मीकि अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम’ के नाम से जाना जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के आने से पहले रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट दोनों के नाम बदल दिए गए हैं।

Exit mobile version