Site icon Khabribox

टी-20 विश्व कप टीम में हुआ बदलाव,अक्षर पटेल की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 विश्व कप टीम में एक बदलाव किया है। अक्षर पटेल की जगह टीम इंडिया में शार्दुल ठाकुर को ‌जगह मिली है।

24 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच

बता दें कि टी20 विश्व कप2021 की शुरुआत 17 अक्टूबर से होने जा रही है। भारत अपने सफर का आगाज 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच के साथ करने जा रहा है। BCCI ने टी20 विश्व कप टीम में एक बदलाव किया है। अक्षर पटेल की जगह टीम में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की एंट्री हुई है। शार्दुल पहले 15 सदस्यीय टीम में नहीं थे उन्हें रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया था। लेकिन अब बीसीसीआई ने शार्दुल ठाकुर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है और अक्षर पटेल रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगे।

Exit mobile version