Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर में गूंजे भोले के जयकारे: महिला कल्याण संस्था द्वारा निकाली गई शिव भजन यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत व जलपान

अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वावधान में आज एक भव्य शिव भजन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सिद्ध नौला मंदिर पल्टन बाजार से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए नंदा देवी मंदिर परिसर तक पहुँची।

निकली यात्रा

यात्रा के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। भजन यात्रा में शामिल 15 टीमों की महिला श्रद्धालुओं ने रास्ते भर शिव भजनों की धुनों पर नृत्य किया और बाबा भोलेनाथ के जयघोष लगाए। नंदा देवी मंदिर परिसर में पहुँचकर महिलाओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और सामूहिक रूप से भजन गाए। नगर में निकली इस शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया और शिव भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

जगह-जगह हुआ जलपान

​स्वागत करने वाले प्रमुख संगठनों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा, धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा और विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा शामिल रहे। जलपान और व्यवस्था में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद जोशी, कुमाऊँ संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव, जिला सह संयोजक अनिल वर्मा, तथा विक्टोरिया क्लब के सदस्य विकास फ़र्तियाल, अभय अधिकारी, मयंक फ़र्तियाल, गगन पंत, अतुल साह और सुधीर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रमुख महिलाओं की रही सहभागिता


इस धार्मिक आयोजन में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, ममता चौहान, चंद्रा अग्रवाल, दीपा सतीश जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, दीपा जोशी, मीता उपाध्याय, आशा पंत, आशा कर्नाटक, अनीता रावत, रेखा चौहान, सुनयना मेहरा और सरला बिष्ट समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कल विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

आयोजकों ने बताया कि सावन मेले के अगले क्रम में कल विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version