Site icon Khabribox

अल्मोड़ा जेल में बंद आचार के डिब्बो से बरामद हुई चरस

अल्मोड़ा जेल लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। अब एक और बंदी के पास से चरस मिला है। जिले की जेल से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि जेलों में कैदी नशा कर रहे हैं।

पुलिस को 40 ग्राम चरस बरामद हुई-

जिसमें मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने कुख्यात कैदी प्रतीक अग्रवाल को चरस के साथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कैदी ने चरस सीलबंद आचार के डब्बे और टूथपेस्ट के पाउच में छुपाई हुई थी। जिसमें उसके सीलबंद आचार के डब्बे से पुलिस को 40 ग्राम चरस बरामद हुई। इन सब को लेकर पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता बढ़ गई है। वही कैदियों व उनसे मिलने आए स्वजनों की भी बार-बार चेकिंग की जा रही है।

Exit mobile version