Site icon Khabribox

चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, इस बार दर्शन पर नहीं होगी कोई ‘कैपिंग’

देहरादून: उत्तराखंड केमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार की नीति स्पष्ट कर दी है।

चारधाम यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस वर्ष यात्रा पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को दर्शन से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। सरकार ने दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या पर लगी ‘कैपिंग’ (सीमा) को पूरी तरह हटा दिया है, ताकि उत्तराखंड आने वाला हर भक्त सुगमता से दर्शन कर सके। सीएम ने कहा कि यात्रा के लिए अब तक लगभग 10 लाख पंजीकरण होने जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं के भारी उत्साह को दर्शाता है।

तैयारियों का रोडमैप और पंजीकरण का उत्साह

​मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस बार यात्रा को लेकर बेहद गंभीर है। 2025 की यात्रा संपन्न होते ही 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। उन्होंने बताया कि यात्रा चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Exit mobile version