Site icon Khabribox

इनवेस्टमेंट के नाम पर लोगों से की करोड़ों की ठगी, पुलिस ने उत्तराखण्ड से किया गिरफ्तार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पुलिस ने एक ठग को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उत्तराखंड से किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ठग ने इन्वेस्टमेंट पर अच्छे रिटर्न का वादा करके 600 से ज्यादा निवेशकों के साथ कथित तौर पर 380 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। जिसे उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अंबर दलाल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की एक टीम ने मंगलवार को उत्तराखंड के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल तपोवन से पकड़ा। जिसे मुंबई ले जाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। वही उसे मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे 1 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा।

Exit mobile version