Site icon Khabribox

छठ महापर्व, आज खरना पूजा, सूर्य पूजा, लोक आस्था का चार दिवसीय यह पर्व

आज 26 अक्टूबर 2025 है। प्रकृति की पूजा और आस्था के लोकपर्व छठ महापर्व की 25 अक्टूबर से शुरुआत हो गई है। आज खरना पूजा होगी। इस साल सूर्य षष्ठी 2025 यथा छठ पूजा 2025 का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ आज 25 अक्टूबर से आरंभ हो गया है।

जानें कब दिया जाएगा सूर्य अर्घ्य

हर साल छठ पूजा दिवाली से 6 दिन बाद की जाती है। चार दिवसीय यह पर्व प्रकृति को दैवीय सम्मान, परिवेश की स्वच्छता, नदी या जल स्त्रोत के महत्व और ऋतु परिवर्तन से जुड़ा हुआ है। यह महापर्व चार दिनों तक चलता है। इस पर्व में छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि छठी मैया की पूजा से संतान सुख, आरोग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। छठ पूजा आज 25 अक्टूबर, शनिवार से शुरू हो गई है, और यह 28 अक्टूबर, मंगलवार को समाप्त होगी।

आज खरना पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार खरना पूजन 26 अक्टूबर, दिन रविवार को होगा। 26 अक्टूबर को शाम में छठ पर्व 2025 का खरना पूजन होगा। इसके पश्चात छठ व्रतियों द्वारा खीर व रसिया खाने के बाद कार्तिक छठ 2025 के समापन/पारण होने तक करीब 36 घंटे तक का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।

Exit mobile version