Site icon Khabribox

छठ महापर्व, आज छठ महापर्व का उगते सूरज को अर्घ्य देकर किया जाता है पारण, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 28 अक्टूबर 2025 है। प्रकृति की पूजा और आस्था के लोकपर्व छठ महापर्व का आज समापन हो गया है। इस साल छठ पूजा का शुभारंभ 25 अक्टूबर से हो चुका है। आज  28 अक्टूबर को उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।

छठ महापर्व

हर साल छठ पूजा दिवाली से 6 दिन बाद की जाती है। चार दिवसीय यह पर्व प्रकृति को दैवीय सम्मान, परिवेश की स्वच्छता, नदी या जल स्त्रोत के महत्व और ऋतु परिवर्तन से जुड़ा हुआ है। यह महापर्व चार दिनों तक चलता है। इस पर्व में छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि छठी मैया की पूजा से संतान सुख, आरोग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। छठ पूजा आज 25 अक्टूबर, शनिवार से शुरू हो गई है, और यह आज 28 अक्टूबर, मंगलवार को समाप्त हो गया है।

आज छठ व्रत का पारण

आज 28 अक्तूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होता है। छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य 28 अक्टूबर, मंगलवार को दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऊषा अर्घ्य के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रसाद व जल ग्रहण करके खोलते हैं। इसे छठ व्रत का पारण कहा जाता है। महिलाएं पूरे परिवार के साथ विधि विधान और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाती हैं।

Exit mobile version