Site icon Khabribox

नैनीताल पंहुचे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, वादों की भी की सुनवाई

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता शपथ लेने के बाद गुरुवार को पहली बार नैनीताल पहुंचे।

हाई कोर्ट तक सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

इस मौके पर पुलिस की टुकड़ी की ओर से चीफ जस्टिस को गार्ड आफ आनर दिया गया। चीफ जस्टिस मनोज गुप्ता का हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी ने शिष्टाचार भेंट कर गुलदस्ता भेंट किया। वहीं चीफ जस्टिस ने जस्टिस आशीष नैथानी के साथ वादों की सुनवाई भी की।

रहें मौजूद

इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार न्यायिक धर्मेंद्र अधिकारी, रजिस्ट्रार विजीलेंस सुबीर कुमार, रजिस्ट्रार प्रोटोकाल राहुल श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार इंस्पेक्शन प्रतिभा तिवारी सहित न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version