Site icon Khabribox

चीन के नए रक्षा मंत्री का एलान, चीनी नौसेना के पूर्व प्रमुख डोंग जुन को मिली यह जिम्मेदारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहतें है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चीन से जुड़ी खबर है। चीन ने बीते कल शुक्रवार को अपने नए रक्षा मंत्री का एलान किया है।

डोंग जुन को मिली रक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी नौसेना के पूर्व प्रमुख रहे 62 साल के डोंग जुन को नया रक्षा मंत्री बनाया है। अब ली शांगफू की जगह डोंग जुन को यह जिम्मेदारी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ली शांगफू अगस्त से लापता हैं जिसके बाद बिना कोई स्पष्टीकरण दिए उन्हें इस पद से हटाने का फैसला लिया गया था।

चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में नौसेना के प्रमुख रहें

रिपोर्ट्स के मुताबिक डोन जुंग चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में नौसेना के प्रमुख रहें हैं।  वह पीएलए की लगभग सभी प्रमुख डिविजंस में सेवाएं दे चुके हैं जिनमें नॉर्दर्न सी फ्लीट, ईस्टर्न सी फ्लीट और साउथर्न कमांड थिएटर भी शामिल हैं।

Exit mobile version