देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज हम एक ऐसे देश के बारे में जानकारी देंगे, जहां एक नया नियम लागू हुआ है।
यह नियम लागू
हम बात कर रहे हैं मालदीव की। यहां सिगरेट पूरी तरह बैन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव ने 1 नवंबर से ऐसा नियम लागू किया है जो पूरी दुनिया में पहला है। इस देश में अब 1 जनवरी 2007 के बाद जन्मा कोई भी व्यक्ति सिगरेट नहीं पी सकेगा। ये बैन सिर्फ नागरिकों पर नहीं, बल्कि पर्यटकों पर भी लागू होगा। इसके साथ ही अब मालदीव दुनिया का ऐसा इकलौता देश बन गया है जिसने एक पूरी पीढ़ी के लिए तंबाकू को प्रतिबंधित कर दिया है। यह यह नया नियम सभी पर लागू होगा चाहे वो मालदीव का नागरिक हो या विदेशी सैलानी हो।
नियमों का उल्लंघन करने पर देना होगा जुर्माना
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी। जिसमें कहा है कि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद खरीदने, इस्तेमाल करने या बेचने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की जन स्वास्थ्य योजना का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को नशे और धूम्रपान से बचाना है। बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दुकानदारों को अब हर ग्राहक की उम्र की जांच करनी होगी। यह बैन सभी तंबाकू उत्पादों पर है जैसे कि सिगरेट, बीड़ी, गुटखा या कोई और स्मोकलेस प्रोडक्ट। साथ ही अगर कोई दुकानदार नाबालिग या प्रतिबंधित उम्र के व्यक्ति को सिगरेट बेचता पकड़ा गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगेगा। उसे 50,000 मालदीवियन रूफिया (करीब ₹2.7 लाख) का जुर्माना देना होगा। वहीं, वेप डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर व्यक्ति को 5,000 रूफिया (करीब ₹27,000) का जुर्माना देना होगा।