Site icon Khabribox

एन.सी.सी 24 यू.के बालिका वाहिनी द्वारा सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया गया

आज दिनांक 28/10/2021 को आजादी के अमृत महोत्सव(clean India green India) के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के हिंदी विभाग में एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफीसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में एस. एस. जे. परिसर अल्मोड़ा की 24 यू.के. बालिका वाहिनी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

छात्राओं से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया

स्वच्छता अभियान के तहत हिंदी विभाग के पीछे झाड़ियों का कटान एवं वाटिका का सौन्दर्यीकरण किया गया साथ ही कैडेट्स द्वारा गंदगी, अपशिष्ट पदार्थ (प्लास्टिक, रैपर आदि) को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। एसोसिएट एन. सी. सी. ऑफीसर लै. (डॉ.) ममता पंत ने कैडेट्स के साथ-साथ परिसर में उपस्थित छात्राओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ स्लोगन द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही हमारे जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इस अभियान में अंडर ऑफिसर आदिति कन्याल, कारपोरल आँचल राज एवं अन्य कैडेट्स ने अपना योगदान दिया।

Exit mobile version