Site icon Khabribox

हिमाचल में शिमला के रामपुर, मंडी और कुल्लू के मलाणा में फटा बादल, टूटा डैम, स्कूल मकान क्षतिग्रस्त, कई लोग लापता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जगह जगह से भारी बारिश से हो रहें नुकसान की खबर सामने आ रहीं हैं। जिससे काफी तबाही मच रहीं हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है।

बादल फटने से तबाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने तांडव मचाया है। यहां शिमला के रामपुर, मंडी और कुल्लू के मलाणा में बादल फटे हैं। वहीं कुल्लू जिले की मणिकर्ण में मलाणा गांव में बना पावर प्रोजेक्ट का डैम टूट गया है। डैम टूट जाने से घाटी में बाढ़ आ गई है और हाहाकार मचा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बरशैणी पंचायत में देर रात करीब दो बजे बादल फटने की खबर सामने आई।

कई लोग लापता

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बादल फटने से तबाही मच गई। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर है। दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से 25 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। शिमला के एसपी ने  दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। दो लोगों की बॉडी के पार्ट्स मिले हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया है।

Exit mobile version