Site icon Khabribox

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से मची भारी तबाही, 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू, 03 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर में आज रविवार को आसमान से खुब आफत बरसी। जिससे काफी तबाही मची।

बादल फटने से तबाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामबन के सेरी बागना इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। जिससे काफी तबाही मची है। यहां बादल फटने से करीब 25 घर जमींदोज हो गए। जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 100 से अधिक लोगों का रेस्‍क्‍यू किया गया है। जिनको सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाया गया है। यहां रामबन जिले में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई हिस्‍से में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिसके बाद प्रशासन ने रामबन को नो एंट्री जोन घोषित किया है। इसके अलावा भूस्‍खलन और पहाड़ों से बहकर आ रहे कीचड़ के चलते नेशनल हाइवे कई जगहों पर बंद कर दिया है।

राहत और बचाव कार्य जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। वहीं प्रशासन की तरफ से तैनात टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकल रही हैं। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने और लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाया है।

Exit mobile version