Site icon Khabribox

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से की मुलाकात, उत्तराखंड के लिए मांगी अतिरिक्त बिजली और इतने करोड़ का पैकेज

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं और प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

रखी यह मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कम बारिश की संभावना, चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध किया। साथ ही कम जलविद्युत उत्पादन की आशंका के चलते जुलाई के लिए 150 मेगावाट और अगस्त के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्रीय पूल से आवंटित करने की मांग की। राज्य में 10 गीगावाट पम्प्ड स्टोरेज क्षमता विकसित करने के लिए अगले 5 वर्षों में 7,800 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता (VGF) मांगी। बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की क्षमता को 500 MWh से बढ़ाकर 665 MWh करने का प्रस्ताव रखा। पिटकुल (PITCUL) की ₹3,638.26 करोड़ की परियोजना में पूर्व की भांति 80:20 का वित्तीय अनुपात (केंद्र:राज्य) बनाए रखने का आग्रह किया। पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं को विशेष आर्थिक सहायता देने की बात कही।

दिया आश्वासन

जिस पर केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री धामी की सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version