पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को पिथौरागढ पंहुचे। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार रस्वागत किया।
पिथौरागढ में सीएम
मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ है। भारी भीड़ के बीच सीएम ने अपना वाहन छोड़ पैदल ही रोड शो करते हुए लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। टकाना तिराहे में सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
जिसमें घंटाकरण में भी सांस्कृतिक दल सीएम के स्वागत में प्रस्तुति देंगे। इसके बाद सीएम देव सिंह मैदान में पहुंचकर रामदरबार की पूजा अर्चना करेंगे। सीएम के सामने महिला रामलीला का भी आयोजन मुख्य मंच पर होगा। दीदी बैणा नारी शक्ति महोत्सव में सीएम विकास कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण करने के बाद चटकेश्वर मंदिर में सफाई अभियान में भाग लेंगे।