Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जानें कब

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही तैयारियां भी शुरू हो गई है।

नामांकन के लिए 22 मार्च की तिथि तय

मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के लिए 22 मार्च की तिथि तय की गई है। इस दिन भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में जानकारी सामने आई है। जिसमें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी नगर के रैमजे इंटर कॉलेज मैदान में जन सभा को भी संबोधित करेंगे।

Exit mobile version