Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल: बाल और सड़क सुरक्षा को समर्पित चलाया जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 13.08.2026 को प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 बीना दोसाद, महिला कानि0 तुलसी गोस्वामी एवं महिला कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा कस्बा अल्मोड़ा क्षेत्र में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों से संवाद किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों से सहज, सरल एवं दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं को जाना गया। बच्चों को बताया गया कि पुलिस उनकी मित्र है तथा किसी भी प्रकार की समस्या, डर, असुरक्षा अथवा परेशानी होने पर वे बिना किसी झिझक के पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने, सड़क पर खेलकूद न करने, वाहन में बैठते समय आवश्यक सुरक्षा सावधानियां रखने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

Exit mobile version