Site icon Khabribox

अल्मोड़ा यूथ क्लब की सराहनीय पहल: हाइडिल नौले पर चलाया स्वच्छता अभियान, लिया यह संकल्प


​

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा यूथ क्लब की ओर से पांडे खोला स्थित हाइडिल नौले में प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

चलाया अभियान

इस अभियान में क्लब के 18 युवा साथियों और 5 फाउंडेशन सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नौले के आसपास जमे कूड़े-करकट को साफ किया। इससे पहले यूथ क्लब द्वारा इस क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया जा चुका है। बरसात के बाद क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए युवाओं ने महसूस किया कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि नौले की नियमित साफ-सफाई और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। इसी उद्देश्य के तहत इस एक्शन प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया।

​पर्यावरण और विरासत पर हुई चर्चा

स्वच्छता अभियान के बाद किरण और मयंक के संचालन में युवाओं ने गोल घेरे में बैठकर नौला संरक्षण, पर्यावरण और प्राकृतिक जलस्रोतों के महत्व पर गहन चर्चा की। युवाओं ने कहा कि नौले हमारी प्राचीन प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए केवल एक दिन का श्रमदान काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए निरंतर प्रयास और सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी युवा साथियों ने हाइडिल नौले के आसपास हर महीने नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया। साथ ही, पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल करने और जरूरत के हिसाब से नए पौधे लगाने पर भी सहमति बनी। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

​रहे उपस्थित

इस अभियान में मयंक, किरन, सोनी, शिव, मोहित, अक्षय, साक्षी, रिकी, हिमांशु, सौरभ, सतीश, ज्योति, सिमरन, जगमोहन, संदीप और अभिषेक सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version